भोपाल शुगर इंडस्ट्रीज के कर्मचारियों को नोटिस:तहसीलदार ने करीब 50 कर्मचारियों को दिया जगह खाली करने का अल्टीमेटम

सीहोर स्थित भोपाल शुगर इंडस्ट्रीज के बंद होने के 24 साल बाद अब कर्मचारियों को मकान खाली करने का नोटिस दिया गया है। मिल मलिक ने डेढ़ सौ एकड़ जमीन पर व्यवसायिक उपयोग की अनुमति मांगते हुए प्रशासन से अवैध कब्जे को हटाने की मांग की थी। जिसके बाद तहसीलदार ने लगभग 50 कर्मचारियों को मकान खाली करने का नोटिस जारी किया है। इसे लेकर मजदूरों में आक्रोश है। जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय पर भोपाल शुगर इंडस्ट्री नाम से शकर कारखाना स्थापित है। यह कारखाना लगभग 24 साल पहले ले ऑफ कर बंद कर दिया गया था। उसके बाद मजदूरों को उनके वेतन का भी भुगतान नहीं किया गया था। तब से ही इस कारखाने में काम करने वाले मजदूर शुगर फैक्ट्री के मकान में कारखाने के पास ही रह रहे थे। मजदूरों ने आरोप लगाया कि अब अचानक जिला प्रशासन ने 24 साल बाद नोटिस थमाया और उन्हें अवैध कब्जा खाली करने को कहा है, जिससे नाराजगी है। मजदूरों ने बताया कि अनेक लोगों के पास फैक्ट्री द्वारा मकान अलॉटमेंट के कागज उपलब्ध है, इसके बाद भी उन्हें जबरन मकान से हटाने की कोशिश प्रशासन द्वारा की जा रही है। मामले में तहसीलदार नीलम परसेंडीया ने बताया- बीएसआई की ओर से उनकी डेढ़ सौ एकड़ जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए आवेदन मिला है। जिसके बाद अभी 41 लोगों को नोटिस जारी किए हैं, जिन्हें सोमवार को उपस्थित होने को कहा है। कुल 85 लोगों को नोटिस जारी होना है, जिसकी प्रक्रिया जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *