उदयपुर राजस्थान के निंबार्क शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सभागार में आद्य गौड़ सनाढ्य छःन्याती ब्राह्मण समाज का परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर सनाढ्य सरिता के रजत जयंती समारोह में मेवाड़ महामंडलेश्वर रास बिहारी महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि इंदौर के समाजसेवी पं. जगदीश पचौरी थे। इस अवसर पर पं. पचौरी को शतक वीर सम्म्मान से नवाजा गया। परिचय पुस्तिका के मुख्य पृष्ठ पर पंडित राधेश्याम शर्मा, पं. जगदीश पचौरी के फोटो प्रमुखता से प्रकाशित किए गए। इस सम्मान पर पं. पचौरी को पं. अवधकिशोर शर्मा, पं. चकोर चतुर्वेदी, पं. योगेंद्र पंचौली, पं. इन्द्रदमन बिरथरे, पं. शिवनारायण शर्मा ने बधाई दी।


