छतरपुर पुलिस ने फरार आरोपी को किया गिरफ्तार:मारपीट, अवैध वसूली समेत 7 मामले दर्ज, कोर्ट ने भेजा जेल

छतरपुर में रविवार को भगवा थाना पुलिस ने एक फरार आरोपी की गिरफ्तारी का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मारपीट, अवैध वसूली और जुआ सहित 7 मामले पहले से दर्ज थे। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अप्रैल में पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ पैसों की मांग और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया था, लेकिन आरोपी घटना के बाद से फरार था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। 7 मामले पहले से दर्ज
शनिवार को पुलिस ने आरोपी खैरी गांव निवासी मोटू राजा उर्फ राघवेंद्र सिंह पिता वीर सिंह बुंदेला को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मारपीट, जुआ और एससी-एसटी एक्ट के तहत 7 मामले पहले से दर्ज थे। रविवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *