डिडौंरी में बारिश के बाद सुबह से छाया कोहरा:तापमान में आई गिरावट, किसान बोले- बारिश फसलों के लिए लाभदायक

डिडौंरी में शनिवार दिन में हुई बारिश के बाद रविवार सुबह से आसमान में कोहरा छाया रहा। तापमान में भी 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। किसान बारिश को फसलों के लिए लाभदायक बता रहे है। बारिश की वजह से शहर में ठंड बढ़ गई है। किसान बोले- ओले गिरते तो नुकसान होता पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते पिछले एक हफ्ते से मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिला। तापमान में बढ़ोत्तरी हुई, लेकिन शनिवार को ठंडी हवाओं के साथ रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। रात को झमाझम बारिश हुई। रविवार की सुबह कोहरा छाया रहा। किसान पुहुप सिंह पट्टा ने बताया कि फसलों के लिए ये बारिश अमृत जैसी है। इससे गेहूं,चना सहित सभी फसलों को फायदा होगा। हमने तो फसल में खाद भी डाल दी है। पानी मिलने के बाद फसल अच्छी होने की उम्मीद है। अगर बारिश के साथ ओले गिरते तो जरूर फसलों को नुकसान होता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *