मेरठ में 11वीं के छात्र ने दोस्त को मार डाला:गर्लफ्रेंड की न्यूड फोटो चुराकर कर रहा था ब्लैकमेल, हथौड़े से सिर कूंचा

मेरठ में 11वीं के छात्र ने हथौड़ से सिर पर वार कर अपने दोस्त की हत्या कर दी। आरोपी युवक के मोबाइल फोन से उसके दोस्त ने उसकी गर्लफ्रेंड की न्यूड फोटो चोरी कर ली थी। लड़की पर मिलने का दबाव बना रहा था। घटना भावनपुर थाना क्षेत्र की है। परेशान लड़की ने ये बातें अपने बॉयफ्रेंड से कही। इस पर आरोपी युवक कोचिंग के बहाने दोस्त को नदी किनारे ले गया। वहीं पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वारकर दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। शनिवार देर रात पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर शव को बरामद कर लिया। अभिनव के साथ आरोपी घूमता दिखा
मामला कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के वर्णिका सिटी निवासी किराना व्यापारी सुनील कुमार का बेटा अभिनव (16) क्लास-11 का छात्र था। मंगलपांडे नगर स्थित फिजिक्स वाला से अभिनव IIT की कोचिंग कर रहा था। शनिवार को अभिनव कोचिंग के लिए घर से गया था, शाम तक वापस नहीं आया। परिजनों ने कॉल की तो मोबाइल बंद था। कोचिंग सेंटर जाकर पूछा तो पता चला कि कोचिंग की तो छुट्टी थी। थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। पुलिस ने अभिनव की तलाश शुरू की। शाम 3: 45 बजे उसकी लोकेशन शॉप्रिक्स मॉल के पास मिली। पुलिस जांच में सामने आया कि शनिवार सुबह 11 बजे अभिनव के साथ उसका दोस्त घूम रहा था। पुलिस ने अभिनव के दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी छात्र रात तक पुलिस को गुमराह करता रहा। पुलिस की सख्ती के बाद आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर भावनपुर थाना क्षेत्र में काली नदी किनारे से अभिनव का शव बरामद कर लिया। गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल कर रहा था
SP सिटी आयुष विक्रम सिंह के मुताबिक, नाबालिग छात्र ने बताया कि उसके मोबाइल में गर्लफ्रेंड के न्यूड फोटो थे। ये फोटो अभिनव ने अपने मोबाइल में ले लिए थे। इसके बाद से वह उसकी गर्लफ्रेंड को फोटो भेजकर फोन कर मिलने की जिद कर रहा था। शनिवार को अभिनव को भावनपुर थाना क्षेत्र में काली नदी के पास ले गया और सिर पर हथौड़े से वार करके हत्या कर दी। अभिनव परिवार में इकलौता बेटा था
अभिनव का शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत मिला है। सिर पर हथौड़े से बुरी तरह से वार किए गए थे। इसके बाद जानवर सिर के टुकड़े का खा गए थे। शव देखकर परिजनों की हालत बिगड़ गई। अभिनव के पिता मूल रूप से लिसाड़ी गांव के रहने वाले हैं। 9 साल से वह वर्णिका कॉलोनी में रहकर, यहीं पर परचून की दुकान करते हैं। अभिनव परिवार में इकलौता बेटा था। मां कविता और छोटी बहन आराध्या का रो-रोकर बुरा हाल है। सेना से रिटायर हैं आरोपी के पिता
आरोपी छात्र के पिता सेना से रिटायर हैं। छात्र से हत्या को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। ———————– ये खबर भी पढ़िए- गर्लफ्रेंड को 25 लाख देने के लिए भांजे का अपहरण: पिता से बोला- मरने जा रहा हूं, ऐसे पकड़ा गया ‘अब्बा…मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई है, अब मैं मरने जा रहा हूं। गर्लफ्रेंड ने मुझे कहीं का नहीं छोड़ा, मैं वो गुनाह कर बैठा, जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। मैं इस समय आगरा में हूं, मथुरा जा रहा हूं और वहीं जाकर सुसाइड कर लूंगा।’ यह बातें भांजे का अपहरण करने वाले आगरा के शहबाज ने फोन पर अपने मां-बाप से कही। माता-पिता फोन पर बेटे से बार-बार सुसाइड न करने की गुहार करने लगे। इसकी सूचना मिलते ही गुजरात पुलिस अलर्ट हो गई। उसने आगरा STF से संपर्क किया। STF ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी शहबाज की जान बचा ली। इसके बाद उसे गुजरात पुलिस को सौंप दिया। दैनिक भास्कर में पढ़िए STF ने कैसे बचाई शहबाज की जान। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *