9 जिलों और संभाग को निरस्त करने का विरोध:लोसल में CM भजनलाल शर्मा का पुतला फूंका,फैसला वापस नहीं लेने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी

शनिवार को प्रदेश सरकार के द्वारा 9 जिले और 3 संभाग को निरस्त करने का फैसला किया। इसके बाद से प्रदेशभर में विरोध जताया जा रहा है। सीकर जिले में भी इसका विरोध लगातार जारी है। आज सीकर के लोसल कस्बे में माकपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी आक्रोश जताया। जिन्होंने CM भजनलाल शर्मा के पुतले की शवयात्रा निकाली। इसके बाद मुख्य बस स्टैंड चौराहे पर पुतला भी फूंका। माकपा नेता भागीरथ नेतड़ ने कहा कि शेखावाटी एरिया में भाजपा हमेशा से कमजोर रही है। पहले तो विधानसभा चुनाव में भी उनके तीन ही विधायक बने। इसके बाद जब लोकसभा का चुनाव हुआ तो उसमें इंडिया गठबंधन के अमराराम सांसद के रूप में चुने गए। इतना ही नहीं प्रदेश में जहां-जहां भाजपा कमजोर है उन क्षेत्रों के साथ दुर्भावना रखी गई। इसी के चलते सीकर संभाग और नीमकाथाना जिले को निरस्त किया गया। इसके विरोध में यह पुतला फूंका गया है। हमारी सरकार से मांग है कि सरकार जिलों और संभाग को निरस्त करने का फैसला वापस लें अन्यथा आमजनता सड़कों पर उतरेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *