अमृतसर | श्री दुर्ग्याणा कमेटी की अध्यक्षता में संगत के सहयोग से गोस्वामी तुलसीदास मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। 8 से 14 सितंबर तक होने वाले श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन शाम 5 से 6 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें कथा व्यास परम पूज्य भाई नरेश शर्मा श्रीमद् भागवत कथा का व्याख्यान करेंगे। पहले दिन कथा का समय शाम 6:30 से 8:30 बजे तक होगा। जबकि 11 सितंबर को ठाकुर जी का प्रकट उत्सव, 12 को गिरिराज पूजन, 13 को रुक्मणी विवाह उत्सव शाम 6:00 से 8:30 बजे तक होगा। जबकि बाकी दिन कथा सुबह 8:00 से 10:30 तक होगी।


