चौक लक्ष्मणसर के श्री गणेश मठ मंदिर में हरिनाम संकीर्तन

भास्कर न्यूज | अमृतसर चौक लक्ष्मणसर स्थित श्री गणेश मठ मंदिर गली बानिया वाली में गणपति महोत्सव कराया गया। यह 12वां गणपति महोत्सव 6 सितंबर तक चलेगा। जिसमें रोजाना शाम गणपति जी का संकीर्तन किया जा रहा हैं। मंदिर के पंडित की अध्यक्षता में संगत के सहयोग से मनाए जा रहे इस महोत्सव में कई भक्तजन पहुंचे। वहीं शाम 8 बजे लेकर देर रात तक भजन मंडलियों की ओर से गणपति जी का गुणगान किया गया। इससे पहले सभी भक्तों ने मिलकर गणपति जी की आरती उतारी और उन्हें प्रसाद का भोग लगाया। इसके बाद भंडारा भी लगाया गया जिसे संगत ने प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। इस मौके पर पंडितों ने कहा कि गणपति जी का विसर्जन 6 सितंबर को किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *