अमृतसर| प्रशासन ने रावी में बाढ़ के कारण धुस्सी बांध में आई दरार को भरने का काम वीरवार से शुरू कर दिया है। घोहनेवाला और कोट राजदा गांवों में जेसीबी और अन्य मशीनें लगाकर काम करवाया जाने लगा है। धुस्सी बांध का काम तेजी से मजबूती के साथ कंपलीट कराया जाएगा। ताकि संभावित बाढ़ से भविष्य में बचाव हो सके।


