पीड़ितों की मदद को बढ़े हाथ…:मेयर ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया दौरा

अमृतसर| मेयर जतिंदर मोती भाटिया ने अजनाला में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। मेयर ने पीड़ितों से मुलाकात कर भरोसा दिलाया कि राहत सामग्री उन तक हर हाल में पहुंचाई जाएगी। सभी पार्षदों से अपील की कि बाढ़ पीड़ितों की यथा संभव मदद करें। पार्षद वरिंदर विक्की दत्ता, पार्षद सतनाम सिंह, लाटी पहलवान, जसपिंदर सिंह ने टीम के साथ कोट रजादा और बेदी चन्ना गांवों में पीड़ितों को जरूरी वस्तुएं दी। अमृतसर | चीफ खालसा दीवान के अधीन चल रहे श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल फ्रेंड्स एवेन्यू एयरपोर्ट रोड, अमृतसर के अध्यक्ष श्री इंदरबीर सिंह निज्जर और स्कूल के मेंबर-इन-चार्ज श्री उमराव सिंह जी ढिल्लों और श्री उपकार सिंह जी तथा स्कूल के समस्त स्टाफ ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए पानी, सूखा राशन और अन्य आवश्यक वस्तुएं श्री गुरु हरकिशन स्कूल अजनाला में पहुंचाईं। अमृतसर|श्री पावन वाल्मीकि समाज तीर्थ एक्शन कमेटी पंजाब के चेयरमैन की अध्यक्षता में बाढ़ग्रस्त इलाकों में लोगों को राहत सामग्री वितरित की गई। कमेटी की पंजाब चेयरपर्सन लेड़ीज विंग सिमरन भट्टी कुराली, गग्गोमाहल और लंगोवाल में अपनी टीम के साथ पहुंची और लोगों को राशन सामग्री वितरित की। वह जब कुराली गांव में पहुंची तो लोगों ने उन्हें कहा कि उनके गांव में न तो एनडीआरएफ की टीमें पहुंची है और न ही कोई एनजीओ वहां सामान देने के लिए पहुंची है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *