अमृतसर| स्टॉलवार्ट्स वर्ल्ड स्कूल में शिक्षक दिवस पर विशेष हवन-यज्ञ करवाया गया। यह हवन हाल ही में पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों के कल्याण, स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए समर्पित था। प्रिंसिपल मनीषा धानुका ने हवन में पहली आहुति देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान शिक्षकों, छात्रों और स्टाफ सदस्यों ने भी मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां डासी। पूरा वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भर गया।


