अमृतसर| राष्ट्रीय गौ रक्षा महासंघ की तरफ से अजनाला स्थित बाढ़ से प्रभावित कान्हा गौशाला में गाय के चारे की सहायता प्रदान की। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रोहन मेहरा अपनी टीम के साथ बाढ़ प्रभावित गौशाला पहुंचे और गायों के लिए हरे चारे की व्यवस्था की। उन्होंने बताया कि उनके पास एक वीडियो पहुंचा था, जिसके बाद वह अपनी टीम के साथ उक्त गौशाला का जायजा लेने के लिए पहुंचे। उन्होंने गौशाला के प्रधान मनोज से मुलाकात कर वहां की समस्याओं और तत्काल आवश्यकताओं पर चर्चा की। इस बचाव और राहत अभियान में डॉ. मेहरा के साथ पंजाब के प्रधान रूपेश धवन, उप प्रधान संजीव शर्मा, देव पांडे, जोनी कुमार आदि मौजूद थे।


