अमृतसर| थाना मजीठा पुलिस ने पोल से ट्रांसफार्मर गिराने और सरकारी काम में विघन डालने के आरोप में अज्ञात पर पर्चा दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में जतिंदर कुमार सहायक कार्यकारी इंजीनियर पंजाब राज्य पावर कोरपोरेशन लिमटिड ने बताया कि 23 जून को सुखदेव सिंह की ओर से दोबारा निवेदन करने पर गांव वीरम में मौजूदा कर्मचारियों और पुलिस प्रशासन की अगवाई में कनेक्शन को चालू करने के लिए दोबारा ट्रांसफार्मर पोल पर रखा गया था। जब कनेक्शन चालू करने लगे तो गांव के लोग आकर विरोध करने लग गए। जिसके कारण कनेक्शन शुरू नहीं हुआ। जिसके कारण तकरीबन 64 हजार रुपए का नुकसान हुआ।


