हफ्ते के बाद निकली धूप, बरसात से राहत

भास्कर न्यूज | अमृतसर वीरवार को मौसम साफ रहा और धूप भी निकली। बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश के बाद वीरवार को शहरवासियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान दिन और रात के पारे में बढ़ौतरी दर्ज की गई। वीरवार को दिन का पारा 1.7 डिग्री बढ़कर 30.4 डिग्री तो वहीं रात का 1.4 डिग्री बढ़कर 24.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को बादल छाए रहने के आसार हैं और पारा 33 डिग्री के करीब रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 8 सितंबर पर बारिश के आसार कम हैं मगर 9 और 10 अगस्त को बारिश हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *