गिरिडीह |प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया। शिक्षाविद् महान विभूति भारत रत्न भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। बच्चों ने गीत संगीत की प्रस्तुति दी। प्रिंसिपल श्यामसुंदर प्रसाद वर्मा ने कहा कि शिक्षक हमारे राष्ट्र निर्माता है। उनके निष्ठापूर्ण कर्तव्यों की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। आप सभी बच्चे कल के भारत निर्माता हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में लीलावती वर्मा, मेनका महतो, उमा भारती, ज्योति सिन्हा, लवली सिन्हा, बसंत आनंद, अंजली कुमारी, विनोद राय, अरुण शर्मा, जयंत कुमार, सौम्या, सुरभि सहित कई अन्य की सराहनीय भूमिका रही।


