बगोदर | रामकृष्ण विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बगोदर में शिक्षक दिवस सह महाविद्यालय स्थापना दिवस का आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के सचिव कमलदेव सिंह एवं सेवा निवृत्त शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बीएड व डीएलएड के छात्र-छात्राओं द्वारा कर्मा गीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें पारंपरिक नृत्य व रिकॉर्डेड गीतों पर नृत्य भी शामिल रहा। मौके पर प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार दुबे, उप-प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सुमन, विभागाध्यक्ष जगदीश प्रसाद मेहता थे।


