पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह पर स्वागत गीत व कई कार्यक्रम हुए

भास्कर न्यूज | खड़गपुर पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय नम्बर 1 (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ,खड़गपुर ) विद्यालय में शिक्षक दिवस बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण को सुंदर ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ।इसके बाद विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में स्वागत गीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रों ने भाषण, कविता, नृत्य और नाटक के माध्यम से अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कई विद्यार्थियों ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और योगदान पर भी प्रकाश डाला। विद्यालय के प्राचार्य डॉ रिकिशा भौमिक ने अपने उद्बोधन में कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य जितना आवश्यक है, मानसिक स्वास्थ्य भी उतना ही जरूरी है। एक स्वस्थ मन ही आपको एकाग्रचित, आत्मविश्वासी और सकारात्मक बनाए रखता है। जीवन में कठिनाइयां और चुनौतियां आना स्वाभाविक है, लेकिन उनसे घबराने के बजाय हमें उन्हें धैर्य और समझदारी से संभालना चाहिए।कुछ सरल आदतें आपके मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ कर सकती हैं –नियमित समय पर पढ़ाई और विश्राम करें.मोबाइल और सोशल मीडिया का संतुलित प्रयोग करें।परिवार, मित्रों और शिक्षकों के साथ अपने विचार साझा करें।विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को पुष्पगुच्छ और उपहार देकर सम्मानित किया एवं शिक्षक बनकर अपने आदर्श शिक्षकों की भूमिका निभाई।पूरे विद्यालय में खुशी और उल्लास का वातावरण छाया रहा।इस अवसर ने शिक्षक और छात्रों के बीच संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *