10 सितंबर तक गिरिडीह में बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

भास्कर न्यूज | गिरिडीह गिरिडीह जिले में आगामी 10 सितंबर तक मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है। इस अवधि में हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। धान की खेती करने वाले किसानों को हल्की बारिश और बढ़ते तापमान के कारण कठिनाई हो सकती है। वहीं, सब्जी की खेती करने वालों के लिए यह मौसम फायदेमंद साबित होगा। मौसम वैज्ञानिक मधुकर कुमार ने बताया कि 6 से 8 सितंबर तक 15-20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 9 और 10 सितंबर को हवा की रफ्तार बढ़कर 30-40 किमी प्रति घंटे हो जाएगी और कुछ इलाकों में मध्यम वर्षा के आसार बनेंगे। आगाह किया गया, पेड़ के नीचे न जाएं मौसम विभाग ने वज्रपात की आशंका जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेष रूप से बारिश के दौरान पेड़ के नीचे न खड़े हों, इससे जानलेवा हादसा हो सकता है। खेतों में पानी बहने से रोकें, ताकि नमी बनी रहे। धान की फसल को कड़ी धूप से बचाव की जरूरत है। सब्जियों के खेतों में जलनिकासी की उचित व्यवस्था करें। अगले कुछ दिनों तक गिरिडीह में मौसम का मिज़ाज बदलता रहेगा। बारिश की संभावना है, लेकिन भारी बारिश की आशंका कम है। ऐसे में किसानों को सावधानी बरतनी चाहिए और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *