सरिया इलाके में एक ही रात में चार घरों में चोरी , 7 लाख की संपत्ति ले गए चोर

भास्कर न्यूज | बड़की सरिया सरिया थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीती रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाकर करीब 7 लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली। इनमें लगभग 3 लाख रुपये नकद और 4 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात शामिल हैं। बड़की सरिया निवासी धनेश्वर मंडल ने बताया कि रात में सोते समय चोरों ने उनके घर से 2.5 लाख नकद और जेवरात समेत लगभग 5 लाख की चोरी की। ज​बकि गोविंद स्वर्णकार के घर से 15 हजार नकद, पायल और बिछिया। सहदेव मंडल के घर से 15 हजार नकद और जेवरात। जबकि संतोष मंडल के घर से 5 हजार नकद की चोरी हुई है। बताया गया कि चोरों ने घर की छत के दरवाजे तोड़कर प्रवेश किया और पूरी घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी सुबह नींद खुलने पर हुई। सूचना मिलते ही सरिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में खौफ और नाराजगी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *