गढ़वा | आरकेवीएस महाविद्यालय गढ़वा में शुक्रवार को भारत के महान दार्शनिक, विद्वान और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। दीप प्रज्वलन का कार्य महाविद्यालय के निदेशक एवं शिक्षाविद् अलखनाथ पांडेय ने की।


