ईद मिलाद-उन-नबी का जलसा अमन और भाईचारे का दिया संदेश

मेदिनीनगर | झारखंड दिशा समिति के सदस्य देवेश तिवारी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी की दरों में व्यापक सुधार देशवासियों के लिए ऐतिहासिक सौग़ात है। यह सुधार देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देने, महंगाई पर नियंत्रण करने और जनसामान्य को प्रत्यक्ष राहत पहुंचाने वाला कदम है। यह न केवल महंगाई पर अंकुश लगाएगा बल्कि यह भारत को मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की दिशा में सशक्त कदम है। इससे टैक्स प्रणाली अधिक पारदर्शी बनेगी और व्यापार जगत को भी सहूलियत मिलेगी। इस बदलाव का सबसे बड़ा लाभ सीधे आम उपभोक्ताओं को मिलेगा। रसोई से लेकर रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी वस्तुएं सस्ती हो गई हैं। त्योहारों के मौसम में यह राहत परिवारों के बजट पर सकारात्मक असर डालेगी। स्वास्थ्य बीमा और जीवन बीमा पर लगने वाला जीएसटी पूरी तरह समाप्त करना स्वास्थ्य के दिशा में ऐतिहासिक पहल है। दवाओं और औषधियों पर रियायती दर लागू होने से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और बीमा योजनाएं आम नागरिकों की पहुँच में आएँगी। भास्कर न्यूज | पाटन पाटन में ईद मिलाद-उन-नबी शांति व सौहार्द पूर्ण संपन्न हुआ। इस अवसर पर पाटन के खरौंधा, सगुना, किशुनपुर, सधपुर, गम्हेथा, सुठा, लोईंगा, केल्हार, नावाजयपुर, खजुरी, मझौली व अन्य गांवों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जलसा निकालकर मोहम्मद पैगंबर को याद किया। केल्हार मुखिया जैनुल सिद्दीकी ने कहा कि ईद मिलाद-उन-नबी हमें इंसानियत, भाईचारा और आपसी मोहब्बत का पैगाम देता है, जिसे हमें अपने जीवन में उतारना चाहिए। वहीं सुठा मुखिया रवीना बीवी ने कहा कि इस पर्व पर हम सभी को मोहम्मद साहब की बताई राह पर चलकर समाज में अमन और एकता का संदेश फैलाना चाहिए। मौके पर मुस्तकीम अंसारी, इकबाल अंसारी, रूस्तम अंसारी, सफीर अंसारी, हाफिज अंसारी, सदिक अंसारी, नसम व अन्य लोग मौजूद थे। इस अवसर पर पाटन थाना प्रभारी शशि शेखर पाण्डेय, नावाजयपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता व किशुनपुर ओपी प्रभारी नीलेश कुमार पुलिस बल के साथ जगह-जगह तैनात रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *