मेराल| एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन विद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक गण ने प्रेरणा स्रोत सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र देव, शिक्षक करण कुमार कौशल, रामाशीष राम, संजय कुमार गुप्ता, संजय ठाकुर, पूजा कुमारी, आकाशदीप,दुर्गेश राम, पंकज कुमार चौधरी, पिंकी कुमारी, सिमरन कुमारी, राहुल कुमार समेत आदि थे। गढ़वा | जुलूस-ए-मोहम्मदी में नगर परिषद गढ़वा के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष केसरी ने भी सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। उन्होंने अपने हाथों से जुलूस में शामिल अकीदतमंदों के बीच गुलाब का फूल प्रदान कर उन्हें जश्ने ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। संतोष केसरी ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने पूरी इंसानियत को मोहब्बत, अमन, भाईचारा और इंसाफ का पैगाम दिया था।


