फोरलेन में दो बाइक की टक्कर में दो युवक घायल

भास्कर न्यूज | गढ़वा मेराल थाना क्षेत्र पुरवारा टोला गांव निवासी आशीर मोहम्मद का पुत्र रेयासत अंसारी 18 वर्ष और मज़मुदिन अंसारी का पुत्र समीर अंसारी 19 वर्ष मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि वह अपने मोटरसाइकिल से रमना की ओर जा रहा था। उसी बीच रमना फोरलेन पर आमने-सामने दो बाइक की टक्कर हो गई। घटना में दोनों युवकों को गंभीर चोटें लगी है। चिकित्सकों ने समीर अंसारी की गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिकी उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। बता दें कि उक्त मार्ग पर इससे पहले भी दुर्घटनाएं हो चकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *