अमृतसर| शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व सीएमओ व योग गुरु डॉ. संजय कपूर श्री दुर्ग्याणा तीर्थ में नतमस्तक हुए। इस कार्यक्रम में अंजू महाजन और अंजना अरोड़ा ने भी भाग लिया। सभी ने प्रभु का आशीर्वाद लिया और शिक्षकों को समर्पित इस दिन को श्रद्धा से मनाया। श्री दुर्ग्याणा कमेटी द्वारा सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विनोद अरोड़ा के नेतृत्व में संजीव महाजन, शीश पाल, लाटी शाह आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


