रोडवेज वर्कशॉप में तिरपाल लगाकर काम कर रहे कर्मी

भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब रोडवेज वर्कशॉप की हालत खस्ताहाल हो चुकी है। बारिश के चलते वर्कशॉप की छतों और दीवारों से पानी टपक रहा है, जिससे कर्मचारी जान जोखिम में डालकर काम करने को मजबूर हैं। हालत इतनी खराब है कि वर्कशॉप के जनरल मैनेजर का कार्यालय भी टपकती छत की चपेट में है। ऑफिस का फर्नीचर खराब हो रहा है और अधिकारी टेबल खिसका-खिसकाकर ऐसे कोने में बैठने को मजबूर हैं जहां पानी कम रिसता हो। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि दीवारों में करंट आने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे कर्मचारियों में डर का माहौल है। कैशियर और क्लेरिकल विभागों के कर्मचारी कमरों में तिरपाल लगाकर काम कर रहे हैं, लेकिन फिर भी रिकार्ड भीग रहे हैं। गौरतलब है कि यह रोडवेज वर्कशॉप 11 एकड़ में फैली है और यहां अमृतसर डिपो-1 और डिपो-2 की बसों की मरम्मत और रखरखाव किया जाता है। यह वर्कशॉप वर्षों से पंजाब सरकार को करोड़ों का रेवेन्यू देती रही है, लेकिन खुद लगातार उपेक्षा का शिकार रही है। बारिश थमे 2 दिन हो चुके हैं, लेकिन छतों से अभी भी पानी टपक रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *