भ्रष्ट अफसरों के कारण डूबा पंजाब अब तो जागो भगवंत मान : औजला

भास्कर न्यूज | अमृतसर बाढ़ से प्रभावित इलाकों का दौरा करते हुए सांसद गुरजीत सिंह औजला शुक्रवार को अजनाला के गांव बाउली पहुंचे जहां पानी का स्तर तो बहुत ज्यादा था। सांसद तंग और टूटी हुई पानी में डूबी सड़कों पर खुद ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे और पूरे गांव का जायजा लिया। उन्होंने गांव वासियों से वादा किया कि एक दो दिन में यहां राहत सामग्री के ट्रक भिजवाएंगे। सांसद ने कहा कि पूरा गांव नोमिनी (छोटी ड्रेन) के कारण डूबा क्योंकि यहां रावी, सक्की और नोमिनी (छोटी ड्रेन) के टूटने से पानी आया है, जिसके लिए भ्रष्ट अफसर जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि अगर सक्की नाला या नोमिनी पर कब्जा किया गया है तो फिर उसे हटाना अफसरों का काम है न कि गांव वालों का। उन्होंने कहा कि यहां 2 साल पहले भी 50 भैंसे डूब गई थीं, लेकिन उसके बावजूद इसे रिपेयर नहीं किया गया और आज पूरा गांव डूब रहा है। फिर भी न तो सीएम भगवंत मान की सरकार जाग रही है और न ही प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान दे रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *