पावरकॉम के 21 करोड़ पानी में डूबे; 800 ट्रांसफार्मर 4500 पोल गिरे, बिजली घरों के चार्जर-ब्रेकर खराब

भास्कर न्यूज | अमृतसर बाढ़ ग्रस्त इलाकों में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्र की टीम पहुंची। इस टीम में राजेश गुप्ता जेएस (डीएम) मोहा, कंधरप वी पटेल मिनिस्ट्री ऑफ़ फाइनेंस, राकेश कुमार आरओ मोरथ समेत पठानकोट, गुरदासपुर के डीसी सहित बार्डर जोन के चीफ इंजीनियर राजीव पराशर, एसई सबअर्बन सर्किल इंजीनियर बलकार सिंह, एसई गुरदासपुर और कई अधिकारी शामिल हुए। टीम ने अमृतसर के रामदास, घोनेवाल, धर्मकोट, डेरा बाबा नानक, गुरदासपुर के मखुरा, पठानकोट के केहलोट, कोलिया अड्डा और माधोपुर में टूटे फ्लड गेटों का दौरा किया। इसी दौरान सभी डीसी ने अपने अपने इलाकों के बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में भी डिटेल दी। जबकि इस बाढ़ में पावरकॉम को 21 करोड़ का नुकसान हो गया। इसमें पूरे बार्डर जोन में साढ़े 4 हजार बिजली पोल, बिजली के 800 ट्रांसफार्मर, बिजली घरों के चार्जर, ब्रेकर, बिजली घरों की चार दीवारी, कंप्यूटर, जरूरी रिकार्ड समेत अन्य कई इलेक्ट्रॉनिक सामान को बाढ़ के पानी से नुकसान पहुंचा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *