लुधियाना| इस्लाम गंज रोड स्थित श्री खाटू धाम प्राचीन वैष्णो मंदिर (हाथी वाला) में एकादशी पर खाटू श्याम जी का संकीर्तन धूमधाम से हुआ। मंदिर कमेटी ने आयोजन करवाया। सोनू राजा और उनकी भजन मंडली ने खाटू श्याम जी के भजनों की प्रस्तुति दी। मधुर भजनों से वातावरण गूंज उठा। संगत झूम उठी और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। संकीर्तन के बाद मंदिर कमेटी की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। संगत ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर दीवाने खाटू श्याम सेवा समिति ने मंदिर कमेटी के प्रधान जसबीर सिंह कालड़ा को सम्मानित किया। कालड़ा ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। संकीर्तन और भंडारे में कई गणमान्य मौजूद रहे। इनमें जसबीर सिंह कालड़ा, शाम सुंदर कक्कड़, जगदीश सहगल, अशोक मग्गो, डॉ. भारत भूषण, आचार्य पं. राघव शर्मा, पं. हरि किशोर शर्मा, राम पलटा, श्याम पलटा, बनवारी लाल और हर्षित रिखी शामिल रहे।


