जपला में घरेलू विवाद में युवक ने खाया जहर

गढ़वा | पलामू जिले के जपला थाना क्षेत्र के जपला गांव निवासी बीरबल शर्मा का पुत्र अंकुश शर्मा 21 वर्ष जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में बताया गया कि किसी बात को लेकर घर में घरेलू विवाद उत्पन्न हुआ था। उसी बात से उग्र होकर कीटनाशक दवा खा लिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *