गढ़वा के नवादा में मनाया गया वन महोत्सव

गढ़वा | मेरा युवा भारत और जनक विकास धरा आर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को एक पेड़ मां के नाम सह वन महोत्सव का आयोजन नवादा पंचायत के जानकी बाग में किया गया। इस अवसर पौधेरोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पर्यावरण परिवार गढ़वा के संयोजक नितिन कुमार तिवारी उपस्थित थे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मेरा युवा भारत गढ़वा की जिला युवा अधिकारी पामीर सिंह उपस्थित थे। इस अवसर पर बर, पीपल, बेल, करंज, कटहल, निम, जामुन, कचनार तथा कई औषधीय पौधे लगाए गए। इस दौरान 110 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के सचिव रमाशंकर चौबे ने मुख्य अतिथि व गणमाण्य लोगों को पौधे देकर किया गया था। गढ़वा | मेराल थाना क्षेत्र के बोरहा गांव निवासी राम शाही कोरवा का पुत्र परमेश्वर कोरवा (40 वर्ष) और सिकंदर कोरवा (42 वर्ष) मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि वह अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर से दुलदुलवा गांव गया हुआ था। वहां से वापस लौटने के क्रम में बोरहा गांव के पास उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *