गढ़वा | भवनाथपुर थाना क्षेत्र के कोण मंडरा गांव निवासी संतन उरांव की पत्नी रीता देवी 35 वर्ष सांप के काटने से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि वह अपने खेत में काम कर रही थी। उसी बीच सांप ने उसे काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना में महिला के पैर में गंभीर जख्म का निशान है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है। गढ़वा | गढ़वा थाना क्षेत्र गांगी गांव निवासी मुन्नू चौधरी का पुत्र राजेश चौधरी 30 वर्ष सांप के काटने से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में बताया गया कि वह अपने घर में कुछ काम कर रहा था। उसी बीच सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है। मझिआंव | थाना क्षेत्र के मुखदेव+2उच्च विद्यालय के सामने चंदना गांव निवासी साकिब खान पर 9 जुलाई 2025 को गोली मारकर घायल करने वाले लोगों में शामिल आरोपी घुरुआ खुर्द गांव निवासी एखलाक खान के पुत्र तारिक अनवर(35वर्ष) को थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके पूर्व गोलीकांड में शामिल बरडीहा थाना क्षेत्र के बभनी गांव निवासी शेख इस्माइल के पुत्र 22वर्षीय शेख लड्डू को दो देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था। जबकि इस कांड के दूसरे आरोपी ट्विंकल खान ने पुलिस के दबाव के कारण गढ़वा न्यायालय में सरेंडर कर दिया था। इस संबंध में थाना प्रभारी ओम प्रकाश टोप्पो ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में जो भी नाम सामने आ रहे हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस गोलीकांड के अन्य अभियुक्तों की भी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।


