हो कला संगम के कोचिंग सेंटर तांबो में मनाया गया शिक्षक दिवस

चाईबासा| हो कला संगम द्वारा संचालित हो कोचिंग सेंटर, तांबो में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, तत्पश्चात एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर शिक्षक व हो साहित्यकार डोबरो बुड़ीउली ने उपस्थित अभ्यर्थियों को बताया कि किसी भी पढ़े-लिखे व्यक्ति को अपने जीवन में शिक्षा और ज्ञान को सीमित नहीं करना है। इसका दायरा सदा बढ़ाना है। अपनी सोच को सकारात्मक बनाना है और सफलता के लक्ष्य को प्राप्त करना है। गोष्ठी में आशामनी गोप, प्रिंसेस हेंब्रम, सोनामुनी तियू, सुचित्र बिरुवा, लक्ष्मी गुईया, दमयंती जारिका, विनीता कुंकल, मालो सामड, नितिमा बिरुवा, रानी बिरुवा आदि शामिल थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *