फाजिल्का जिले के 6 थानों के एसएचओ बदल दिए गए हैंl फाजिल्का के एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ के आदेशों पर एसएचओ का तबादला हुआ हैl जलालाबाद, फाजिल्का और अबोहर के सीआईए स्टाफ के प्रभारी भी बदले गए हैंl एसएसपी का कहना है कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और थानों की परफॉर्मेंस देखते हुए फैसला लिया गया है यह फैसला लिया गया हैl इससे पहले एसएसपी कई थानों का निरीक्षण भी किया। फाजिल्का के एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि जलालाबाद सिटी थाना के एसएचओ नवदीप सिंह भट्टी की जगह पर सीआईए स्टाफ अबोहर के इंचार्ज इंस्पेक्टर सचिन कुमार को तैनात किया गया है, जबकि थाना अमीरखास के एसएचओ सब इंस्पेक्टर अमरजीत कौर की जगह पर इंस्पेक्टर दविंदर सिंह भुल्लर को एसएचओ बनाया गया हैl सीआईए स्टाफ फाजिल्का में इंस्पेक्टर परमजीत सिंह को नया इंचार्ज नियुक्त किया गया हैl जलालाबाद के एसएचओ भी बदले इसके अलावा थाना सदर जलालाबाद के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरतेज सिंह की जगह पर सब इंस्पेक्टर अमरजीत कौर को तैनाती दी गई है। थाना वैरोका के एसएचओ परमजीत सिंह की जगह पर सब इंस्पेक्टर दविंदर सिंह को नया एसएचओ नियुक्त किया गया हैl जबकि इंस्पेक्टर गुरतेज सिंह को सीआईए स्टाफ अबोहर का इंचार्ज बनाया गया हैl एसएसपी का कहना है कि कानून व्यवस्था पर काबू पाने को लेकर इन थानों की परफॉर्मेंस को देखते हुए यह फैसला लिया गया हैl जबकि उन्होंने यह भी दावा किया कि आगे भी परफॉर्मेंस देखी जाएगीl शिकायत आने पर सख्त कार्रवाई होगी l


