जलालाबाद में फाजिल्का-फिरोजपुर मार्ग पर 6 किलोमीटर के दायरे में पड़ते तीन पेट्रोल पंप पर अज्ञात लुटेरों द्वारा लगभग एक घंटे में लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया गया। रविवार को जलालाबाद पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने कार्रवाई की मांग की है और सुनवाई न होने की सूरत में संघर्ष करने की चेतावनी दी हैl जलालाबाद पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारी जितेंद्र सिंह व अन्य ने बताया रविवार को प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 23 दिसंबर की रात जलालाबाद में फिरोजपुर-फाजिल्का मार्ग पर 6 किलोमीटर के दायरे में पड़ते तीन पेट्रोल पंपों पर अज्ञात लुटेरों ने 1 घंटे के भीतर लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया। इसके अलावा लुटेरों ने जलालाबाद सिटी और ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोल पंपों पर तोड़फोड़ भी कीl पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से मोबाइल और 42 हजार की नकदी लूट कर फरार हो गएl सीसीटीवी और डीवीआर भी ले गए बदमाश इतना ही नहीं आरोपी जाते समय तीनों पंपों से सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी ले गए l जिसे लेकर शिकायत पुलिस से की गई तो पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज किया, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी आरोपियों का अभी तक कुछ अता-पता नहीं है l जिसे लेकर आज पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन द्वारा बैठक बुलाई गई है l बैठक में फैसला लिया गया है कि अगर प्रशासन ने उनकी सुनवाई न की तो एसोसिएशन द्वारा संघर्ष का रास्ता अपनाया जाएगाl उधर, जलालाबाद के डीएसपी जितेंद्र सिंह गिल ने दावा किया है कि पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है l जिन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा l हालांकि उनके द्वारा इस मामले में पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बुलाया गया है l जिनके साथ भी बैठक की जा रही है ताकि इस मामले में और गहराई तक जाकर आरोपियों के खिलाफ सुराग हासिल किए जा सके। पुलिस ने वार्ता के लिए बुलाया पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन की प्रेस कन्फ्रेंस के बाद अब पुलिस ने भी एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया l जलालाबाद के डीएसपी जतिंदर सिंह गिल और सिटी थाना के एसएचओ सचिन कुमार द्वारा आज पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के साथ बैठक की गई और उन्हें भरोसा दिया गया कि पुलिस टीम इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही हैl आरोपियों को ट्रेस करने में लगी हुई है l जल्दी ही आरोपियों को पकड़ उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगाl


