झुंझुनूं के बिसाऊ कस्बे में ज्वेलरी के शोरूम में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन जनों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए है। चोरी से पहले मास्टमाइंड सूरजगढ़ निवासी साजिद पुत्र यूनुस ने शटर काटने और लॉक तोड़ने का तरीका यूटयूब पर सीखा था। वह ऑनलाईन प्रोडेक्ट सैल का काम करता था, जिसमें उसे नुकसान हो गया थ। अपनी पत्नी के जैवरात गिरवी रखने पडे़ थे। उसके बाद उसने कम समय में शॉटकर्ट तरीके से पैसे बनाने के लिए चोरी की योजना बनाई। यूटूयब पर दुकान के शटर काटने व लॉकर तोडने के तरीके सीखने लगा। उसके बाद ग्रेंडर व कटर खरीदा। फिर अपने दोस्त नवलगढ निवासी साजिद पुत्र मुस्ताक शेख से मिलने के लिए नवलगढ गया। चोरी के माल में आधा हिस्सा देने का लालच देकर उसे चोरी के लिये तैयार किया। गुगल मैप से दुकान खोजी मास्टर माइंड साजिद 21 दिसंबर को बिसाऊ आया और गूगल मैप पर ज्वेलरी शॉप की दुकानें सर्च की। उसके बाद ज्वेलरी खरीदने के शौ रूम में गया। वहां दुकान की अच्छी तर रेकी की और वापस सुरजगढ चला गया। फिर अपने दोस्त नवलगढ निवासी साजिद को बताया और कहा कि जिस दिन मौसम खराब होगा, दुकान से चोरी करेगें। 27 दिसंबर को मौसम खराब होने पर चोरी का प्लान बनाया। शाम को दोनों बिसाऊ पहुंच गए। उसके बाद अपने दोस्त बिसाऊ निवासी जाबिद इलाही को फोन कर उसके घर से खाना मंगवाया। उसे भी कुछ पैसों का लालच देकर अपने साथ मिला लिया। उसके बाद तीनों ने बस स्टेण्ड के पास चोरी की योजना तैयार की। फिर सोनी ज्वैलर्स की दुकान की तीन-चार बार रैकी की। रात 2 बजे के करीब ज्वैलर्स की दुकान पर आए। एक को निगरानी के लिए बाहर खड़ा कर दिया। फिर मास्टर माइंड साजिद ने दुकान का शटर काटा दिया। फिर पत्थर से दुकान का शीशा तोड दिया। दुकान में घुसकर चांदी के जेवरात को एक थैल मे डाल लिए। इतने में मौके पर चोकीदार आ गया था। जिसे देखकर आरोपी भाग गए। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेलवे स्टेशन से एक आरोपी को कुछ घंटों में ही डिटेन कर लिया था। उससे पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बाजार में निकाला जुलूस आरोपियों ने लगाए नारे बिसाऊ पुलिस ने रविवार को बस स्टैंड पर चोरी के आरोपियों को लेकर घटनास्थल का जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी से पुलिस ने नारा लगाए कि चोरी करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है।


