इनामी मुकाबला सम्पन्न, राजी ग्रुप अव्वल और बेस्ट अवार्ड से अफरोज को नवाजा गया

भास्कर न्यूज |बड़कागांव बड़कागांव के सिरमा में संचालित मदरसा नजीरुल उलूम मुफ्ती जफर इमाम मंजरी के जेरे कदम पर इनामी मुकाबला हुआ। कार्यक्रम का निकाबत गुफरान रजा और तमन्ना परवीन ने किया। इनामी मुकाबला में सवालात ओर जवाबात के तीन ग्रुप थे। जिसमें अव्वल रजवी ग्रुप रहा। जजमेंट के तौर पर मौलाना मो. अजमल मौलाना व कारी मो. सफीक थे। अफसर रजा के द्वारा ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। कहा आने वाले वक्त में हमारे बच्चे स्टेट लेवल में कंपटीशन करेंगे। और मुफ्ती साहब और कारी साहब का शुक्रिया किया गया। वहीं मुखिया प्रतिनिधि असीम अरशद के द्वारा बच्चों को इनाम देकर सम्मानित किया गया। मौके पर मुख्य रूप से कारी अब्दुल बासिद बाल्यावी, मौलवी आवेश, हाफिज साबिर हुसैन, मोहम्मद शकील, मोहम्मद राजू, जाहिद फजल, फैसल, मो. अरशद मो. अहरार, साजिद, मोहसिन, वसीम फिरोज, नवाजिश, जीशान, साकिब, नाजिम और कई लोग मौजूद थे। भास्कर न्यूज|कटकमदाग प्रखंड के कटकमदाग मैदान में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को पिंडराही बनाम सिरका टीम के बीच खेला गया। पिंडराही टीम 1-0 से विजेता बनी। वहीं बालिकाओं की टीम में जमुआरी टीम फतहा को 1-0 से विजेता बनी। मुख्य अतिथि समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह सहित अन्य अतिथियों ने बालक वर्ग के विजेता टीम को 25 हजार का चेक, ट्रॉफी व उप विजेता को 15 हजार और ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया। इस दौरान विजेता टीम के खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखा गया। खिलाड़ी व ग्रामीण पारंपरिक ढोल- नगाड़े बजाते हुए अपने गांव की ओर लौटे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि समिजसेवी श्रद्धानंद सिंह ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन सिखाता है। साथ ही फुटबॉल खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के पहल से नमो फुटबॉल टूर्नामेंट अब पुरे हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में पोपुलर हो चुका है। अब नमो फुटबॉल टूर्नामेंट ऐतिहासिक रूप ले चुका है। इसके पूर्व अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फुटबॉल पर किक मारकर मैच का शुभारंभ किया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप, हजारीबाग के सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, सह सांसद प्रतिनिधि विनोद झुनझुनवाला किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष इंद्रनारायण कुशवाहा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष रेणुका साहू सहित अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित कर हजारीबाग सांसद के सौजन्य से आयोजित नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का जमकर सराहना की। साथ ही खिलाड़ियों का हौसलाअफजाई की। टूर्नामेंट को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील यादव, सचिव अरुण कुमार राणा, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता, प्रबंधक कविन्द्र यादव, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि मिथिलेश यादव, दीपक कुमार पंडित, बसंत यादव, विरेन्द्र कुमार सहित अन्य का सहयोग रहा। इस मौके पर मूलचंद साव, विनोद कुमार बिगन, जीवन मेहता, कृष्णा मेहता, दामोदर सिंह, तनवीर अहमद, महेश प्रसाद, तुलसी कुशवाहा, कमल साव, लखन गोप, धीरज राणा, मोहन गुप्ता सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *