गिरिडीह|नगर थाना कांड संख्या 180/08 के फरार वारंटी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र सिहोडीह निवासी विजय सिंह को नगर थाना पुलिस ने शनिवार रात को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह जानकारी नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार ने दी। कहा कि वर्ष 2008 में विजय सिंह पर थाना में प्राथमिकी हुई थी, प्राथमिकी दर्ज होने की सूचना पाकर अभियुक्त विजय सिंह फरार हो गया, कोर्ट में उपस्थित होने के लिए विजय सिंह को थाना और कोर्ट के द्वारा कई बार नोटिस तामिल करने के बावजूद कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। लिहाजा सूचना पर शुक्रवार की रात घर में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया। मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया।


