अमृतसर| परम पूजनीय स्वामी रामाचार्य महाराज और स्वामी सुदर्शनाचार्य जी के आशीर्वाद सेश्री स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज चैरिटेबल सोसायटी की ओर से राशन वितरण समारोह करवाया गया। श्री मुक्तिनारायण धाम में मनाए 160वें राशनवितरण समारोह में कई भक्तजन पहुंचे। श्री मुक्तिनारायण धाम वेंकटेश मंदिर ट्रस्ट के अंतर्गत 37 बेसहारा विधवा औरतोंको मंदिर की तरफ से राशन दिया गया। मंदिर प्रवक्ता कृष्णदेव अग्निहोत्रीनेबताया कि भगवान की भक्ति से ऐसी भावना प्रकट होती है। किसी गरीब या बेसहारा की सहायता भी भगवान की भक्ति है।ट्रस्ट के अध्यक्ष चरणजीत अग्निहोत्री ने बताया कि गरीबबेसहारा महिलाओं को राशन वितरण का यह 13वांवर्ष है। इस अवसर पर धर्मपाल पराशर, चरणजीत भास्कर, रवि शर्मा, रूपेश गोयनका, भारत भूषण गुप्ता, राजेश शर्मा लाड्डी, अशोक गुप्ता, पंडित विजय शास्त्री, पंडित विष्णु आदि उपस्थित रहे।


