अजनाला और रामदास इलाकों में भारी तबाही मचाने वाली रावी नदी के टूटे तटबंधों की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। बाबा जगतार सिंह कार सेवा वाले ने गांव माछीवाल में बांध बनाने के लिए काम शुरू किया है। इससे पहले दो बांधों को भरने का काम चल रहा था। तीसरे बांध, जो कि माछीवाल का है, को भरने के लिए तरनतारन वाले महान कार सेवा बाबा ने अरदास करके सेवा शुरू करवाई। विधायक धालीवाल ने कहा कि बाबा जगतार सिंह ने इस बड़ी संकट की घड़ी में अजनाला पहुंचकर साथ दिया है। इसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। 500 मीटर लंबे गैप में स्थित था। जिस कारण अजनाला तक पानी पहुंच गया था। उम्मीद है कि बांध भरने का काम आठ दिनों में पूरा हो जाएगा। इस मौके पर डीसी साक्षी साहनी, एडीसी अमनदीप कौर व अन्य अफसर मौजूद रहे।


