पुतलीघर रामतीर्थ रोड पर स्थित सेवा नगर में कूड़े-कचरे की समस्या गंभीर होती जा रही है। इलाके में गंदगी के ढेर लगे हैं, जिससे चारों तरफ बदबू फैल रही है। इलाके के लोगों में रोष हैं और उनका कहना है कि ‘सेवा नगर’ नाम होने के बावजूद नगर निगम यहां कोई सेवा नहीं कर रहा। कचरे की नियमित सफाई न होने से बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। निवासियों ने कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई है। लोगों ने नगर निगम से इलाके की साफ-सफाई करवाने की मांग की है।


