सीवरेज सिस्टम बदहाल… सड़कों पर बह रहा सीवर मिक्स पानी

बारिश के बाद कई इलाकों में एक बार फिर नगर निगम की लापरवाही उजागर हो गई है। शहर में सीवरेज सिस्टम की हालत बिगड़ गई है। कई इलाकों की सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे बारिश का पानी और सीवरेज का गंदा पानी मिलकर सड़कों पर बह रहा है। इससे न सिर्फ स्थानीय लोगों को बल्कि राहगीरों को भी गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घी मंडी, चमरंग रोड, हाल बाजार, रामबाग, रिंग रोड, सुल्तानविंड रोड, जहाजगढ़, चिट्टा गुम्मट, अजीत नगर जैसे इलाकों में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। यहां सीवरेज जाम होने के कारण सड़कों पर जलभराव के साथ गंदगी का अंबार लग गया है। पानी में मिल चुकी सीवरेज की बदबू से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सीवरेज की सफाई करवाई जाए। नगर निगम के सिविल इंजीनियर संदीप सिंह का कहना है कि सीवरेज सिस्टम की सफाई का काम तेजी से जारी है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में निगम की टीमें तैनात हैं और जल्द ही स्थिति नियंत्रण में आ जाएगी। निगम कमिश्नर ने सभी जोन को सीवरेज की गंदगी को निकालने के निर्देश दिए हुए है। इस संबंधी इलाका निवासी गुरदेव सिंह, हरप्रीत सिंह, गुफरान, इंदरबीर सिंह, विजय कुमार ने बताया कि नगर निगम ने समय रहते सीवरेज की सफाई नहीं करवाई, जिसका खामियाजा अब आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। हलकी सी बारिश आए तो सड़कें पानी-पानी हो जाती है, ऊपर से गंदा पानी बाहर निकलता रहता है। जिससे जीना मुहाल हो गया है। एक स्थानीय दुकानदार नरिंदर कुमार ने बताया कि कई दिनों से हाल बाजार में गंदा पानी दुकानों के सामने जमा है। जबकि यह इलाका सबसे ज्यादा व्यस्त है। कई दिनों से कहने के बाद आज निगम की गाड़ी पहुंची है और सीवरेज की गार निकाली जा रही है। लेकिन गंदा पानी अभी भी खत्म नहीं हो रहा है। लोगों का कहना है कि हर बार बारिश के बाद यही स्थिति होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *