अमृतसर | सेंट्रल हलका के विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने कटड़ा जयमल सिंह गली भाटरिया में बारिश के कारण मकान की छत गिरने से बुजुर्ग महिला प्रवीण कुमारी की मौत होने पर पीड़ित परिजनों को 4 लाख रुपए का चेक दिया। उन्होंने कहा कि मृतक महिला की बेटी को सरकारी नौकरी दिलवाले का पूरा प्रयास करेंगे।


