अमृतसर| एक्सेलसम हाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल और स्टेप बाय स्टेप किंडरगार्टन ने एक सफल बाढ़ राहत अभियान चलाया। स्कूल की निदेशक-प्रधानाचार्या गुनीता ग्रेवाल के नेतृत्व में, यह पहल बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए शुरू की गई शिक्षक दिवस के मौके पर स्कूल के स्टाफ सदस्यों ने डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन अमृतसर के सहयोग से प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाई। इसमें अभिभावकों और शिक्षकों ने भी बढ़-चढ़कर योगदान दिया। खाद्य सामग्री, पानी, कपड़े, मेडिकल किट, स्वच्छता किट और पशुओं के लिए चारा जैसी आवश्यक वस्तुएं इकट्ठी की गईं। इन सभी सामग्रियों को सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों- रामदास, डेरा बाबा नानक, अजनाला और दोधी गुज्जर में भेजा गया।


