सीपीएम ने भेजी बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री से भरी ट्रॉली

पुतलीघर स्थित सीपीएम दफ्तर से सीटू के दिवंगत राष्ट्रीय सचिव कॉमरेड रघुनाथ सिंह के गांव बीणेवाल (जिला होशियारपुर) से राहत सामग्री से भरी ट्रॉली बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए रवाना की गई। यह ट्रॉली कॉमरेड तरसेम टपियाला की अगुआई में तहसील अजनाला के गांव कोटली, दसोंदी, डब्बर और तलवंडी भेजी गई। रवाना करने से पहले कॉमरेड सुच्चा सिंह अजनाला ने पुतलीघर स्थित सीपीएम कार्यालय में आए सभी साथियों का स्वागत किया और जनता से अपील की कि वे आगे आकर बाढ़ पीड़ितों की मदद करें। उन्होंने बताया कि राहत सामग्री के लिए सीपीएम दफ्तर में एक कैंप लगाया गया है, जहां लोग सहयोग कर सकते हैं। इस अवसर पर सीपीएम के जिला सचिव कॉमरेड चरणजीत मजीठा भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *