मंडला में रविवार को भी भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए रविवार को कार्यकर्ताओं की रायशुमारी हुई। जिसको लेकर दिन भर पार्टी कार्यालय में हलचल रही। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रज्ञा त्रिपाठी और पर्यवेक्षक लता ऐलकर ने रायशुमारी के पूर्व उपस्थित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और प्रत्याशियों को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया से अवगत कराया। पर्ची में नाम लिखकर दी अपनी राय इसके बाद रायशुमारी की प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें पूर्व और वर्तमान सांसद, विधायक और जिलाध्यक्ष तथा मंडलों के अध्यक्ष और उनके जिला प्रतिनिधियों सहित 58 सदस्यों ने क्रमशः अपनी पसंद के अनुसार जिलाध्यक्ष और प्रदेश प्रतिनिधि के नाम पर्ची में लिखकर जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंप दिए। शत-प्रतिशत हुई रायशुमारी चुनाव पर्यवेक्षक लता ऐलकर ने प्रक्रिया संपन्न होने के बाद बताया कि शत प्रतिशत रायशुमारी हुई। 3-4 लोग बाहर थे या बीमार थे तो उन्होंने फोन से अपनी जानकारी दे दी। उन्होंने बताया कि 3 महिलाओं सहित कुल 20 लोगों ने जिलाध्यक्ष के लिए अपने आवेदन और बायोडेटा प्रस्तुत किए हैं। मंडला भाजपा जिलाध्यक्ष के 20 दावेदार जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया कि संगठन पर्व के तहत जिलाध्यक्ष के निर्वाचन प्रक्रिया में अंतिम चरण तक 20 दावेदार ने अपना आवेदन और बायोडाटा प्रस्तुत किया। इसमें तीन महिला सदस्य हैं। दावेदारों में जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी, सुधीर कसार, राजेश जैन, प्रफुल्ल मिश्रा, शैलेष मिश्रा, महेन्द्र पटेल, जयदत्त झा, उमेश ठाकुर, आशीष जैन, अखिल सिहारे, संदीप सिंह, भगवती श्रीधर, रीतेश राय, जगत सिंह मरावी, नीरज मरकाम, डॉ विजय सर्वटे, शिव पूसाम, शशि पटेल, शिखा श्रीवास्तव और मंजू कछवाहा शामिल हैं।


