सीसीएल की बंद राजहरा कोलियरी में युवक की मौत:शावल मशीन पर फंदे से लटकी मिली लाश, 15 वर्षों से बंद पड़ी है कोलियरी

पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र स्थित सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड की राजहरा कोलियरी में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान 26 वर्षीय संजू चौहान के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पड़वा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया। पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि मृतक अनाथ था और पड़वा क्षेत्र में रहकर काम करता था। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। न तो कोई सुरक्षा कर्मी तैनात है और न ही कोई गार्ड राजहरा कोलियरी पिछले 15 वर्षों से बंद पड़ी है। सीसीएल प्रबंधन ने खदान की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से नजरअंदाज कर रखी है। न तो कोई सुरक्षा कर्मी तैनात है और न ही कोई गार्ड। इस कारण खदान में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, खदान में सैकड़ों फीट गहरा पानी भरा है, जहां अक्सर छोटे बच्चे नहाते और तैरते देखे जाते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से खदान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी दुर्घटना को रोका जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *