उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में उत्तर प्रदेश के नोएडा से दर्शन के लिए आए भक्त जितेंद्र विशाल ठाकुर ने भगवान महाकाल को चांदी का मुकुट, दो कुंडल और एक किरण अर्पित की। मंदिर समिति ने दान में प्राप्त सामग्री स्वीकार कर भक्त को भगवान का प्रसाद भेंटकर सम्मानित किया। मंदिर की कोठार शाखा के अनुसार, दान में प्राप्त चांदी की सामग्री का कुल वजन 1862 ग्राम है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग दो लाख रुपए से ज्यादा की है। यह भेंट पुजारी प्रदीप गुरु की प्रेरणा से की गई। मंदिर समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने भक्त को भगवान का दुपट्टा ओढ़ाकर और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया।


