जबलपुर में ई-रिक्शा के लिए बनेंगे 3 जोन:यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने ट्रैफिक विभाग ने शुरू की कवायद

जबलपुर में बेपटरी हो चुके यातायात को पटरी पर लाने ट्रैफिक पुलिस ने कवायद शुरू कर दी है। ट्रैफिक विभाग अब ई-रिक्शों पर रंग और रूट तय कर लगाम लगाने की तैयारी में है। जिससे लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात मिल सके। ई-रिक्शा के लिए बनाए जाएंगे 3 जोन शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने 3 जोन बनाए हैं। इसके लिए गढ़ा, घमापुर और मालवीय चौक के यातायात थानों को चिह्नित किया है। यातायात डीएसपी संतोष शुक्ला ने बताया- ई-रिक्शा को भी अलग-अलग रंग में बांटा जाएगा। इसके लिए ई-रिक्शा चालकों को अपनी पसंद का जोन चुनने की छूट दी है, हालांकि इसके लिए ई-रिक्शा चालकों को वहां के यातायात थाने में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा। सड़कों पर 6000 से ज्यादा ई-रिक्शा फिलहाल शहर की सड़कों पर ई-रिक्शों की संख्या भी 6 हजार से ज्यादा है। ये सड़कों पर धमाचौकड़ी मचाकर व्यवस्थित ट्रैफिक में रोड़ा साबित हो रहे हैं। इसी को देखते हुए इन ई-रिक्शों पर शिकंजा कसने की ट्रैफिक पुलिस कवायद कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *