धनबाद में ठगी और लूट का मामला सुलझा:चाईबासा के व्यापारी से 5 लाख और स्कॉर्पियो लूटने वाले 4 आरोपी पकड़े गए

धनबाद पुलिस ने जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में हुई ठगी और लूट के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लूटी गई स्कॉर्पियो, कई मोबाइल, सिम कार्ड और फर्जी एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। मामला 6 अगस्त का है, जब चाईबासा के चक्रधरपुर निवासी दीपक मिश्रा को हार्ड कोक कोयला का सैंपल दिखाने के बहाने धनबाद बुलाया गया। आरोपियों ने उन्हें भौरा स्थित काली मेला मैदान ले जाकर धमकाया। उनके मोबाइल से विभिन्न खातों में 5 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए। साथ ही उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी भी छीन ली। स्कॉर्पियो बरामद कर चार आरोपियों को पकड़ा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बनी विशेष टीम ने 7 सितंबर की रात कार्रवाई की। गोविंदपुर थाना क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी से स्कॉर्पियो बरामद कर चार आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में संतोष कुमार सरकार, सुरजीत गोस्वामी, दिलीप कुमार यादव उर्फ बब्लू और अखिल कुमार शामिल हैं। दिलीप यादव पर पहले से हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। छापेमारी में स्कॉर्पियो के अलावा कई कंपनी के मोबाइल फोन मिले। साथ ही सिम कार्ड और फीनो बैंक का फर्जी एटीएम कार्ड भी बरामद हुआ। जांच में पता चला कि इसी फर्जी एटीएम और सिम से पीड़ित के खाते से 25 हजार रुपए निकाले गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *