जिंदल गर्ल्स हॉस्टल में इंजीनियर युवती ने की खुदकुशी:​​​​​​​कमरे में पंखे से लटकी मिली लाश, कारणों का नहीं हुआ खुलासा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जिंदल गर्ल्स हॉस्टल में इंजीनियर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की लाश कमरे के पंखे से लटकी हुई मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना कोतरा रोड थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक मोनालिसा नायक (30) ओडिशा के केउंझर जिले की रहने वाली थी। वो पिछले कुछ समय से जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड में इंजीनियर के पद पर पदस्थ थी और गर्ल्स हॉस्टल में रह रही थी। मास्टर चाबी से खोला दरवाजा सोमवार दोपहर को मोनालिसा ने अपनी सहेली के साथ खाना खाया और अपने कमरे में चली गई। शाम करीब 5 बजे उसकी सहेली जब कमरे पर पहुंची और दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद हॉस्टल स्टाफ को बुलाया गया और मास्टर चाबी से दरवाजा खोला गया। अंदर मोनालिसा का शव पंखे से लटका मिला। कारणों की जांच जारी कोतरा रोड थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका जिंदल प्लांट में इंजीनियर थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *